वैभव सूर्यवंशी के ऐतिहासिक डेब्यू पर संकट! सचिन का रिकॉर्ड तोड़ने से पहले बेलफास्ट में बवाल, BCCI अलर्ट

बेलफास्ट में भड़की हिंसा ने भारत-आयरलैंड टी20 सीरीज पर संकट खड़ा कर दिया है. 26 और 28 जून को होने वाले मुकाबलों को लेकर BCCI हालात पर नजर बनाए हुए है. जरूरत पड़ने पर वेन्यू बदलने पर भी विचार किया जा सकता है. इस सीरीज में 15 साल के वैभव सूर्यवंशी के ऐतिहासिक डेब्यू की उम्मीद है, जो सचिन तेंदुलकर का सबसे कम उम्र में डेब्यू का रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं. भारतीय क्रिकेट के सबसे बड़े युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी के इंटरनेशनल डेब्यू का इंतजार बढ़ सकता है. आयरलैंड के बेलफास्ट में भड़की हिंसा ने भारत-आयरलैंड टी20 सीरीज पर संकट के बादल ला दिए हैं. हालात को देखते हुए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने पूरे मामले पर नजर रखनी शुरू कर दी है. अगर स्थिति सामान्य नहीं होती है तो मुकाबलों को किसी दूसरे वेन्यू पर शिफ्ट करने का विकल्प भी खुला रखा गया है. भारत और आयरलैंड के बीच दो टी20 मैचों की सीरीज 26 और 28 जून को बेलफास्ट के स्टॉर्मोंट क्रिकेट ग्राउंड में प्रस्तावित है. यही सीरीज वैभव सूर्यवंशी के लिए ऐतिहासिक हो सकती है. अगर उन्हें मौका मिलता है, तो 15 साल के वैभव सूर्यवंशी भारत के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे कम उम्र में डेब्यू करने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे.