प्रत्येक विकास खंड मे साप्ताहिक चौपाल के आयोजन का निर्देश

प्रत्येक विकास खंड स्तर पर साप्ताहिक चौपाल आयोजित की जाए। इन चौपालों में राजस्व वाद, घरेलू हिंसा, अवैध वसूली एवं स्थानीय स्तर की शिकायतों का मौके पर समाधान सुनिश्चित किया जाए।आईजीआरएस एवं सीएम हेल्पलाइन से प्राप्त शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं संतुष्टिपरक निस्तारण सुनिश्चित हो। शिकायतों के संबंध में किसी भी स्तर की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।—मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी